Monday, April 13, 2026
spot_img
HomePrayagrajबाल भवन में 15 अगस्त के उपलक्ष्य में बच्चों ने की फेस...

बाल भवन में 15 अगस्त के उपलक्ष्य में बच्चों ने की फेस पेंटिंग

प्रयागराज, 15 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाल भवन, प्रयागराज में बच्चों ने अपनी कला और देशभक्ति का अनूठा प्रदर्शन करते हुए फेस पेंटिंग बनाई। किसी ने अपने चेहरे पर तिरंगे का नक्शा सजाया, तो किसी ने तीन रंगों के मेल से स्वतंत्रता का संदेश दिया। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंगों से सराबोर हो गया।

इस आयोजन का संचालन अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट अजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एजुकेटर (शिक्षिका) अस्मिता मैम और इंस्ट्रूमेंट के शिक्षक जयशंकर चतुर्वेदी की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।

 

 

इस अवसर पर भाग लेने वाले बच्चों के नाम हैं — अदिति त्रिपाठी, कलश, वंश, मुक्ता, जस्टिन, दानिश दास, स्वस्तिका, वैभव प्रजापति, कार्तिकेय सिंह, शिवांशी। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल से स्वतंत्रता दिवस को और भी विशेष बना दिया।

आयोजनकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में देशभक्ति, सृजनशीलता और एकता की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments