Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajअग्रवाल समाज, प्रयागराज द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अग्रसेन चौराहे पर भव्य...

अग्रवाल समाज, प्रयागराज द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अग्रसेन चौराहे पर भव्य ध्वजारोहण

अग्रवाल समाज प्रयागराज, अग्रवाल युवा मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को अग्रसेन चौक, ज़ीरो रोड, प्रयागराज पर प्रातः 9:00 बजे 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भानु प्रकाश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि अग्रसेन जयंती संयोजक डॉ. बी.बी. अग्रवाल रहे। इस अवसर पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए और वक्ताओं ने सामाजिक एकता एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

अग्रवाल समाज प्रयागराज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस हमें देश की अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प दिलाता है। समाज के सभी सदस्यों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।”

 

अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने कहा कि “युवा पीढ़ी को राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका को समझते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए।”

 

अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मोना अग्रवाल ने कहा कि “महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में सच्चा बदलाव संभव है, और ऐसे आयोजनों से हम एकजुट होते हैं।”

 

विशिष्ट अतिथि एवं अग्रसेन जयंती संयोजक डॉ. बी.बी. अग्रवाल ने कहा कि “महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श आज भी समाज में एकता, सेवा और त्याग की प्रेरणा देते हैं। हमें इन मूल्यों को जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना चाहिए।”

 

मुख्य अतिथि भानु प्रकाश अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि “राष्ट्रध्वज हमारे सम्मान, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। इसका सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है।”

 

कार्यक्रम में संयोजक अनुप अग्रवाल और सह-संयोजक अजीत बंसल, अनुज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, किशानु बंसल, हरीश चंद्र अग्रवाल और संदीप अग्रवाल की विशेष भूमिका रही।

 

प्रसाद वितरण हेतु विशेष सहयोग और आभार दीपक अग्रवाल – हनुमत निकेतन मंदिर, सिविल लाइंस का रहा।

 

बड़ी संख्या में अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल युवा मंडल एवं अग्रवाल समाज प्रयागराज के पदाधिकारी और सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

 

मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निमंत्रण भेजे गए थे और इसका सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया गया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments