प्रयागराज, 15 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर रोटरी प्रयागराज संगम ने अपने नवनियुक्त सदस्यों के लिए ‘प्रारंभ – Member to Rotarian’ नामक न्यू मेंबर्स ओरिएंटेशन सेशन का सफल आयोजन होटल रविशा कॉन्टिनेंटल, प्रयागराज में किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पवन जी श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम न केवल नए सदस्यों को रोटरी की कार्यप्रणाली, मूल्यों और उद्देश्यों से परिचित कराएगा, बल्कि उन्हें सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष (PDG) रोटेरियन इंजीनियर स्तुति अग्रवाल ने अत्यंत प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने रोटरी के इतिहास, उद्देश्य, सेवा परियोजनाओं और “Service Above Self” की भावना को विस्तार से समझाया। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से यह बताया कि कैसे एक रोटेरियन के प्रयास से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
निर्वतमान अध्यक्ष रोटेरियन मन्दीप श्रीवास्तवा ने नए सदस्यों को क्लब में सक्रिय रूप से योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नए सदस्यों को ‘अंग वस्त्र’ पहनाकर उन्हें अपनी रोटरी यात्रा की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में 5 नये सदस्य रोटरी प्रयागराज संगम परिवार में शामिल हुए। नये सदस्यों में सनी यादव, देवेश तिवारी, विवेक त्रिपाठी , विकास साहू, विवेक पांडेय रहे।
इसी कार्यक्रम के दौरान सत्र 2026 27 के लिए क्लब अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन अमरेंद्र सिंह एवं क्लब सचिव के रूप में रोटेरियन साधना श्रीवास्तव को सर्व सहमति से चुना गया।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन डॉक्टर गरिमा सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव सचिन उपाध्याय ने किया।

अंत में क्लब के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, सदस्यों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और समूह छायाचित्र के साथ हुआ।
विशेष बात: कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए विशेष नाश्ते की व्यवस्था की गई, जहां सदस्यों ने अनौपचारिक चर्चा और नेटवर्किंग का आनंद लिया।
Anveshi India Bureau



