Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajआशुतोष मेमोरियल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम- गोविंदाओं ने फोड़ी माखन...

आशुतोष मेमोरियल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम- गोविंदाओं ने फोड़ी माखन मटकी |

धनैचा मलखानपुर स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्ण संध्या पर स्कूल के बच्चों ने खूब धमाल मचाया | स्कूल के बच्चों ने अलग-अलग टोली बनाकर डाल पर बांधी माखन मटकी फोड़ने का प्रयास किया | उसमें एक टोली मटकी फोड़ने में सफल रही| मटकी फोड़ते ही उसमें से निकले चॉकलेट और माखन को सारे बच्चों ने लूट लिया इस अवसर पर बच्चों का उत्साह चरम पर था | विद्यालय के निदेशक एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और सबने मिलकर जगत के तारणहार के जन्म से पहले ही उनके आने का उत्सव मनाया | इसके पूर्व प्राप्त बेला में प्री प्राइमरी के बच्चों ने कान्हा की रूप सजा में एक मनमोहक झांकी प्रस्तुत की | विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर जे•पी•एन मिश्रा ने कान्हा और राधा की रूप सजा में विभूषित बच्चों की आरती उतारी और तिलक किया | इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे | सबने कान्हा, राधा और नंद बाबा की आरती उतारी | कान्हा और ग्वाल बाल के रूप में बच्चों ने संयुक्त रूप से नृत्य का प्रदर्शन भी किया पूरे विद्यालय का वातावरण पवन और उमंग में हो गया था |

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments