मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं राज्य मंत्री रजनी तिवारी की उपस्थिति में समझौता संपन्न।
हर साल प्रदेश के 5 मेधावी छात्रों को UK में मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति। योजना शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से 2027-28 तक, बाद में नवीनीकरण होगा। छात्रवृत्ति में शामिल – पूर्ण शिक्षण शुल्क, परीक्षा व शोध शुल्क, रहने-खाने का मासिक भत्ता, तथा UK तक आने-जाने का हवाई किराया। प्रति छात्र व्यय: £38,048 से £42,076 (45–48 लाख रुपये)। इसमें से £19,800 (23 लाख रुपये) उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी, शेष राशि FCDO UK द्वारा।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योजना छात्रों को वैश्विक स्तर पर शिक्षा, शोध और नेतृत्व में उत्कृष्टता प्राप्त करने का अवसर देगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्रों से योजना का लाभ उठाने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
Anveshi India Bureau



