Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajसद्भावना दिवस पर भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

सद्भावना दिवस पर भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

प्रयागराज | मेरा युवा भारत प्रयागराज, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गयादीन विश्वकर्मा इण्टरमीडिएट कालेज, भिदिउरा, थरवई, प्रयागराज में किया गया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सद्भावना, भाईचारा, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इण्डियन बैंक, थरवई शाखा प्रबंधक श्री मिथिलेश दुबे रहे। उन्होंने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को टी-शर्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में श्री दुबे ने कहा कि युवाओं को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भी आवश्यकता है, ताकि वे आने वाले समय में देश के सशक्त नागरिक बन सकें।

अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सद्भावना दिवस हमें आपसी भाईचारे, शांति और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे आपसी भेदभाव भुलाकर समाज और राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को सर्वोपरि मानें।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments