Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajभजन सम्राट अनूप जलोटा एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे के...

भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे के भजनों पर झूमे श्रोता 

श्री श्री कृष्ण जन्माष्टमी कमेटी कीडगंज प्रयाग के द्वारा संयोजक आयुष अग्रहरि के संयोजन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सतीशाह चौराहा कीडगंज में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य स्वामी बटुक जी महाराज जी,महापौर गणेश केसरवानी ने दीप प्रज्वलित कर और सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना और मां दुर्गा की वंदना प्रस्तुति करके किया गया और इस अवसर भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने अपने सुर सरगम के गीत भजनों से श्रोताओं का मन मंत्र मुग्ध कर दिया उन्होंने अपने भजनों की शुरुआत *””मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो से किया जिसको सुनते ही श्रोता गण झूम उठे इसके अलावा”””* *””ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन”” कभी कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े””जग में सुन्दर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम””*

*””अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम””है आंखों जो श्याम का दर्शन किया करें””श्याम पिया मोहे रंग दे चुनरिया””वो काला एक बांसुरी वाला””नंद के आनंद भयो जय हो नंदलाल की””* आदि दर्जनों भजन गीत गाए और कहा कि सनातन धर्म भारत की आत्मा है और भजनों के माध्यम से सनातन धर्म की सेवा करने का लिया है संकल्प और 500 भजन गायको को निर्माण करने का लिया है संकल्प जो भारत की सनातनकी आध्यात्मिक शक्ति को देश दुनिया में प्रचारित करेंगे इसके पूर्व *सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे* ने अपने भक्ति गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया और उन्होंने अपने भजनों की शुरुआत “”जय राधे राधे जय श्यामा”” से किया तत्पश्चात उन्होंने श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी से किया और *””नाम मेरी राधा रानी का” मेरी अर्जी लगी है राधा रानी कृपा बरसाए रखना””

 

दर्जनों भजन गीत गाए

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर भगवान महाकाल एवं महाकाली, कृष्ण सुदामा, की भव्य कलात्मक झांकियों की प्रस्तुति की गई ।

कार्यक्रम के पूर्व कार्यक्रम के संयोजक आयुष अग्रहरि ने अपनी पूरी टीम के साथ भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं सूर्य प्रकाश दुबे मुंबई से आए कलात्मक झांकी के कलाकारों को भगवान श्री कृष्ण की स्मृति चिन्ह भेंट कर और अंग वस्त्रम पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया ।

इस अवसर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, शैलेन्द्र मधुर, व्यापारी नेता सतीश चंद्र केसरवानी,शिव कुमार वैश्य,राणा चावला, पूर्व पार्षद सविता केसरवानी, वरुण केसरवानी,

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, राजन शुक्ला, लालमणि तिवारी, एवंपप्पू कनौजिया विष्णु अग्रहरि संदीप सोनकर दीपक सोनकर मनीष गुप्ता वीरेन पांडेय गगन वर्मा शिव सागर त्रिपाठी अमन जयसवाल वैभव जायसवाल संचित जायसवाल विदित शर्मा रूद्र दीपांशु प्रजापति कुलदीप गोस्वामी अमन प्रजापति अंकित अग्रहरि सर्वेश पांडेय दिव्यांश पियूष अग्रहरि प्रजापति देव द्विवेदी हर्ष केसरवानी परम पंडित सत्येन्द्र तिवारी, संजीव पांडेय दुर्गेश दुबे मनोज मिश्रा टीपी मिश्र सर्वेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments