Monday, April 13, 2026
spot_img
HomePrayagrajजनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता सम्पन्न

जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रयागराज।मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही पहल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज में जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटक, दृश्य कला एवं पारंपरिक कहानी वाचन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 2015 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कला उत्सव को प्रारंभ करके भारत की संस्कृति को जीवंत किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक पी.एन. सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उद्बोधन में कहा कि विभिन्न कला विधाओं से जनपद के बच्चों का चौहमुखी विकास होगा। राजकीय इंटर कालेज प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह कार्यक्रम संयोजक व डॉ. आकांक्षा केशरी जिला नोडल रहीं। प्रतियोगिता बारह कला विधाओं की एकल व समूह वर्ग में आयोजित हुई। संगीत गायन एकल में अमित सुगम व समूह में सेंट एंथोनी गर्ल्स इण्टर कालेज प्रथम स्थान पर रहा। संगीत वादन स्वर वाद्य एकल में अमृतांशु द्विवेदी, संगीत वादन ताल वाद्य एकल में कार्तिक श्रीवास्तव और समूह में पी एम राजकीय इंटर कालेज प्रयागराज प्रथम रहा एवं गायन समूह सेंट एंथोनी गर्ल्स इण्टर कॉलेज प्रथम रहा। नृत्य एकल में रक्षा द्विवेदी व समूह में सेंट एंथोनी गर्ल्स इण्टर कालेज ही प्रथम स्थान पर बना रहा। नाटक समूह में सानिया बानो, शैली विक्टर, दृष्टि यादव, स्वधा सेंट एंथोनी विद्यालय के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। दृश्य कला एकल चित्रकला में सिंधिया बोस एवं दृश्य कला एकल मूर्तिकला में अमांशु तिवारी प्रथम स्थान पर रहे। पारंपरिक कहानी वाचन में सुभा तिवारी, श्रद्धा यादव प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी और रवींद्र कुमार यादव ने किया। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने निर्णायक मंडल के सही व पारदर्शी निर्णय हेतु आभार जताया और शहरी एवं ग्रामीणांचल से चलकर आए प्रतिभागियों एवं राजकीय इंटर कॉलेज के व्यवस्थापकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ पी पी सिंह, डॉ संतोष सिंह, डॉ उपासना रानी वर्मा, डॉ अब्दुल कादिर, वंशराज, कुमुद तिवारी, जगदीश नारायण द्विवेदी, विनय प्रकाश, रविकांत, राकेश कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments