उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एक साल में चार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के प्रारूप में बदलाव कर नया रिकॉर्ड बनाया है। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए इन बदलावों से अब लिखित परीक्षा का महत्व बढ़ गया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एक साल में चार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के प्रारूप में बदलाव कर नया रिकॉर्ड बनाया है। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए इन बदलावों से अब लिखित परीक्षा का महत्व बढ़ गया है। हालांकि, बदलावों के बाद आयोग को विरोध का सामना भी करना पड़ा।
आयोग की ओर से 17 दिसंबर 2024 को जारी सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के विज्ञापन ने अभ्यर्थियों को चौंकाया। पहले यह भर्ती केवल एक लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से होती थी लेकिन आयोग ने अहम बदलाव कर प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया।



