Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajमुख्य अतिथि डॉ जाहेदा खानम ने राजेश की परिकल्पना प्रदर्शनी से एक...

मुख्य अतिथि डॉ जाहेदा खानम ने राजेश की परिकल्पना प्रदर्शनी से एक पेंटिंग क्रय किया

प्रयागराज। सांस्कृतिक केंद्र स्थित गांधी आर्ट गैलरी में नारायण आर्ट अकादमी द्वारा आयोजित कानपुर के कलाकार राजेश निषाद की पांच दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी के समापन समारोह में जमकर तारीफ हुई।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खानम आर्ट गैलरी की निदेशक डॉ जाहेदा खानम, विशिष्ट अतिथि एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद तथा नारायण आर्ट अकादमी के निदेशक तथा संयोजक वरिष्ठ कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने राजेश निषाद की एक पेंटिंग उतारकर प्रदर्शनी का समापन किया। अतिथियों ने बिना कला की शिक्षा प्राप्त किये राजेश की सृजन क्षमता को खूब सराहा और कहा पेंटिंग्स समाज को संदेश देती प्रतीत होती हैं। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण से किया। मुख्य अतिथि डॉ जाहेदा खानम ने राजेश का एक चित्र भी क्रय किया।

 

इस दौरान कानपुर से आए सरवन कुमार एवं बबलू कश्यप का भी सम्मान हुआ। प्रदर्शनी में प्रयागराज की वरिष्ठ कलाकार प्रतिभा पांडेय व युवा कलाकारों में सम्मान कल्चर आर्ट फाउंडेशन के सचिव नीरज हिंदुस्तानी, ऋषभ, सत्या, भरत, आदित्य, अमरीश, शरद, शिवि, कनक, अंकित, अमन, शीतल, सीमा, प्रिंस, युवराज, शिवम, अन्नू, अपर्णा, कृतिका आदि कलाकारों ने प्रदर्शनी में शामिल रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments