Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajBSNL की 25वीं वर्षगांठ पर प्रयागराज में 'रोड शो', 'वृक्षारोपण' और 'सांस्कृतिक...

BSNL की 25वीं वर्षगांठ पर प्रयागराज में ‘रोड शो’, ‘वृक्षारोपण’ और ‘सांस्कृतिक कार्यक्रमों’ का भव्य आयोजन

राष्ट्र की संचार रीढ़ भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी रजत जयंती 25वीं वर्षगांठ और बीएसएनएल दिवस को महाप्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज में अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ मनाया । इस समारोह में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को बढ़ावा देने, जन जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मान का एक त्रिवेणी संगम देखने को मिला। अभी हाल मे ही 27 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उड़ीसा के झारसुगुड़ा से बीएसएनएल के आत्मनिर्भर एवं पूर्णतया स्वदेशी फोर जी नेटवर्क की शुरूआत की थी, जिसमें प्रधानमंत्री महोदय द्वारा देशभर में 97500 फोर जी टॉवरों की शुरुआत की गई है । ज्ञात हो कि भारत संचार निगम लिमिटेड की स्थापना 01 अक्टूबर 2000 को भारत सरकार द्वारा की गई थी ।

रोड शो द्वारा जन जागरूकता:

रोड शो की शुरुआत प्रधान महाप्रबंधक श्री बी के सिंह के साथ बीएसएनएल कर्मचारी, अधिकारी एवं चैनल पार्टनर के साथ द्वारा अपराहन 2:00 बजे महाप्रबंधक कार्यालय से की गई, जिसके उपरान्त महाप्रबंधक कार्यालय से सुभाष चौराहा तक एक भव्य रोड शो (जन जागरूकता रैली) का आयोजन किया गया। इस रोड शो में बड़ी संख्या में बीएसएनएल कर्मचारी, अधिकारी एवं चैनल पार्टनर शामिल हुए । रैली का उद्देश्य शहरवासियों को बीएसएनएल की नई सेवाओं, डिजिटल पहलों और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान के प्रति जागरूक करना था। कर्मचारियों ने हाथों में बीएसएनएल की उपलब्धियों को दर्शाते हुए तख्तियां और बैनर ले रखी थीं, जिसका वहाँ उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया ।

तारघर परिसर में वृक्षारोपण:

बीएसएनएल दिवस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मनाया गया। महाप्रबंधक महोदय और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने केन्द्रीय तारघर परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि, “25 वर्षों की सेवा के साथ-साथ प्रकृति का पोषण करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। ये पौधे हमारे हरित भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं।”

बच्चों के कार्यक्रम और कर्मचारी सम्मान:

प्रधान महाप्रबंधक श्री बी के सिंह ने सभी को 25वीं वर्षगांठ और बीएसएनएल दिवस की बधाई देते हुए कहा, “प्रयागराज सर्कल देश की संचार क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हम अपनी सेवाओं को लगातार उन्नत बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह भव्य आयोजन हमें अपनी टीम के साथ एकजुट होकर अगले 25 वर्षों के लिए एक मजबूत और डिजिटल भविष्य बनाने की प्रेरणा देता है। हम अपनी सेवा की रजत जयंती मनाकर गर्व महसूस कर रहे हैं।”

इसके पश्चात, पूरे वर्ष एवं महाकुंभ 2025 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। महाप्रबंधक महोदय ने कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवा और समर्पण के लिए प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए । इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में और अधिक लगन और उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

शाम को महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम 25वीं वर्षगांठ के उत्सव को समर्पित था। इस कार्यक्रम में बीएसएनएल परिवार के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूवात श्रीमती भावना गुप्ता, श्रीमती रिंकी भारती के द्वारा गायी गयी सरस्वती वंदना के बाद हुई । सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । मास्टर रिध्यांश, मास्टर वेद, मास्टर सीरस, मास्टर शिवाय, बेबी कविता, बेबी इधिका, प्रीशा सिंह कृष, मास्टर सात्विक, बेबी जोरवी सिंह, बेबी सान्वी शिवाय, बेबी अन्वी सिंह कुमारी वर्तिका स्वर्णकार, श्रीमति प्रीति सेठ, सत्यम, रिंकी रत्ना-प्रदीप पाठक युगल गीत ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी एवं कुमारी अनिका सिंह ने नृत्य की प्रस्तुति दी । श्री प्रदीप पाठक उप मंडल अभियंता(ब्रॉडबैंड) ने गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया । इसके अलावा ऋषि प्रकाश (लेखाधिकारी) ने गीत गाकर अपनी प्रस्तुति दी । कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों को प्रधान महाप्रबंधक ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा मौर्या ने किया । कार्यक्रम के अंत में श्री अनिल कुमार उप महाप्रबंधक(प्रशासन) ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया ।

इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एवं चैनल पार्टनर के अलावा बीएसएनएल परिवार की बच्चे व महिलाएँ उपस्थित रहे ।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments