प्रयागराज। धर्म और कला के अद्भुत मेल के साथ, शहर में विजयदशमी पर्व का समापन हुआ। राम दल न्याय मार्ग क्षेत्र एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से आयोजित राम-रावण युद्ध की सैंड आर्ट (रेत कला) आकृति के सफल निर्माण के उपलक्ष्य में, 2 अक्टूबर को भव्य महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया। सत्य की जीत का प्रतीक इस अनूठे आयोजन की शुरुआत 27 सितंबर को हुई थी। जब कलाकारों ने राम रावण युद्ध के प्रसंग को रेत पर जीवंत कर दिया था। यह कलाकृति स्थानीय लोगों और दर्शनार्थियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। जिसने विजयदशमी के धार्मिक महत्व को एक रचनात्मक आयाम दिया। 2 अक्टूबर विजयदशमी के पावन पर्व पर इस कलात्मक पहल का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया। सुबह से शुरू हुए इस महाप्रसाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान, उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव और सहयोग का संदेश दिया।इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल और राम दल न्याय मार्ग क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जयसवाल, महामंत्री स्वाति निरखी, न्याय मार्ग क्षेत्र के पार्षद पंकज जयसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद केसरवानी आशु गुप्ता कुलभूषण गुप्ता उपाध्यक्ष पवन जी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं।
Anveshi India Bureau



