Saturday, October 25, 2025
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : रेस्टोरेंट के अंदर कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, मालिक...

Prayagraj : रेस्टोरेंट के अंदर कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, मालिक पर प्रताड़नना का आरोप

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा नेतराम चौराहा के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में बुधवार सुबह कर्मचारी का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत घटना की जानकारी मालिक को दी।

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा नेतराम चौराहा के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में बुधवार सुबह कर्मचारी का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत घटना की जानकारी मालिक को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतरवाकर पीएम हाउस भिजवा दिया। वहीं पिता ने रेस्टोरेंट मालिक पर प्रताड़ना के आरोप में कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है।

धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवा निवासी राजा राम निषाद के दो बेटों में अमन निषाद (23) छोटा था। पिता भी मजदूरी का काम करते हैं। रेस्टोरेंट मालिक शुभम के अनुसार, करीब दो महीने पहले अमन उनके पास काम मांगने के लिए आया था। जिसके बाद उसे साफ-सफाई व बर्तन धुलने के लिए रखा गया था। उसे खाने के साथ रहने के लिए रेस्टोरेंट में ही कमरा दिया गया था। उसके अलावा चार कर्मचारी और उसके साथ रहते थे।
शुभम ने बताया कि रोज की तरह वह रात में मीरापुर स्थित अपने घर चला गया था। साथी कर्मचारियों का दावा है कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे अमन की उसके परिवार के लोगों से फोन पर काफी झगड़ा हुआ था और परिवार के लोग सुबह होने पर उसे देख लेने की बात भी कह रहे थे। देर रात होने पर सभी लोग कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह उठे तो अमन कमरे में नहीं था। वहीं रेस्टोरेंट की साफ-सफाई के लिए बेसमेंट में गए तो अंदर का नजारा का नजारा देख साथी कर्मचारी के होश उड़ गए। अमन बेसमेंट के फंदे से लटका था। 

पिता ने रेस्टोरेंट मालिक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

 

परिजनों को जब घटना की सूचना मिली तो वह लोग रोते-बिलखते रेस्टोरेंट पहुंचे और मालिक पर अमन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगे। इसके पुलिस पंचनामे की कार्यवाही के लिए परिजनों को कर्नलगंज थाने लेकर गई। जहां परिवार वाले रेस्टोरेंट मालिक पर एफआईआर दर्ज कराने पर अड़े रहे और बिना केस दर्ज हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस कर्मियों के घंटों मान मनौव्वल के बाद शाम के समय परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पिता ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में तहरीर दी है। पीएम रिपोर्ट व घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments