उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज सोमवार को पिछले दिनों प्रयागराज में हुई पत्रकार एल0 एन0 सिंह की नृशंस हत्या पर उनके आवास शकुंतला कुंज पोंगहट पुल जी टी रोड मुंडेरा प्रयागराज पहुंच कर, उनके परिवार को सांत्वना दिया एवं एल0 एन0 सिंह की बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया l उन्होंने इसके लिए प्रदेश और देश में सुशासन का झूठा दंभ भरने वाली बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया l अजय राय ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है तब से हिंदू _मुस्लिम करके देश में हिंसा, अपराध को बढ़ावा दिया है समाज में से भाईचारा लगभग समाप्त कर दिया है, देश में बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ गई, देश का युवा हताश और निराश होकर अपराध की ओर उन्मुख हो रहा है , यदि प्रयागराज जैसे पवित्र शहर में हुई हत्या की घटना की निष्पक्ष जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा नहीं दी गई तो प्रदेश और देशभर में कांग्रेस पार्टी बड़े से बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ और बीजेपी सरकार की होगी। पूर्व महानगर प्रयागराज कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़कर सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रही है, वहीं प्रदेश का मुखिया प्रचार में मस्त है केवल यह भाषण देने से कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती कि ठोक देंगे, मिट्टी में मिला देंगे और बुलडोज कर देंगे यह तो गुंडों की भाषा बोली जा रही है जबकि योगी और मोदी देश के संविधान की शपथ लिए हैं ऐसे अनपढ़ों और निर्दई लोगों से न्याय की आश करना बेमानी है l सांत्वना देने में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन,अशोक सिंह पूर्व हाईकोर्ट बार अध्यक्ष, देवी प्रसाद पांडेय, मोहम्मद इरफान, दिवाकर भारतीय, प्रवीण सिंह भोले, विनय पांडेय,अनूप सिंह,लल्लन पटेल, मो असलम, मोहम्मद फरहान, अजेंद्र गौड़,विक्रम पटेल, विष्णु कांत पांडेय,अनिल कुशवाहा सौरभ चौधरी, दिलीप पटेल, दिनेश सोनकर,अशोक सिंह, मंगली कुशवाहा, चंद्रबली चौधरी उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



