Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajसतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का विषय "सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी" है,

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का विषय “सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी” है,

रेल मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रव्यापी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अनुरूप, रेलवे बोर्ड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मना रहा है। इस सप्ताह का उद्देश्य लोक प्रशासन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीआरबी), सतीश कुमार द्वारा रेलवे बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाकर हुई। शपथ समारोह में मंत्रालय के विभिन्न निदेशालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और पदाधिकारियों ने प्रत्यक्ष और आभासी रूप से भाग लिया। यह सप्ताह 27 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक चलेगा।

केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा अधिसूचित सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का विषय “सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी” है। यह विषय नैतिक आचरण, शासन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन के निर्माण हेतु सामूहिक ज़िम्मेदारी के महत्व पर ज़ोर देता है। अपने संबोधन में, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सुशासन को बढ़ावा देने में सतर्कता की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया और सभी अधिकारियों से ईमानदारी, दक्षता और जनसेवा के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने पारदर्शिता को मज़बूत करने और कदाचार की गुंजाइश कम करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा किए गए विभिन्न डिजिटल और प्रणालीगत सुधारों पर भी प्रकाश डाला।

रेलवे बोर्ड के सतर्कता निदेशालय ने पूरे सप्ताह के दौरान कई गतिविधियों की योजना बनाई है, जिनमें सेमिनार, कार्यशालाएं, पोस्टर अभियान और इंटरैक्टिव सत्र शामिल हैं, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा में निवारक सतर्कता और नैतिकता के बारे में जागरूकता फैलाना है।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments