नमामि गंगे समिति के द्वारा बलुवा घाट बारादरी घाट पर भव्य आरती महोत्सव आयोजित किया गया इस अवसर समिति के संयोजक राजेश शर्मा ने विधि विधान पूर्वक आरती पूजन किया।
और महापौर गणेश केसरवानी ने लोक कल्याण को लेकर मां यमुना जी की आरती की और माता कालिंदी यमुना मैया से जगत कल्याण की कामना की और कहा कि कार्तिक मास में माता यमुना की आरती पूजन करने से यमकाल का प्रभाव नष्ट होता है।

इस अवसर पार्षद सतीश केसरवानी, पार्षद गोपी द्विवेदी,प्रभाकर मिश्रा, राजेश केसरवानी,मुकेश जोशी, विष्णु त्रिपाठी,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे सचिन मिश्रा, आदि ने आरती में भाग लिया।
Anveshi India Bureau



