Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomePrayagrajक्राइस्ट स्कूल के प्रिंसिपल डॉ एलेक्स बोवाज़ को बेस्ट प्रिंसिपल ऑफ द...

क्राइस्ट स्कूल के प्रिंसिपल डॉ एलेक्स बोवाज़ को बेस्ट प्रिंसिपल ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया

फूलपुर प्रयागराज।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और अद्भुत योगदान के लिए क्राइस्ट स्कूल,फूलपुर प्रयागराज के प्रिंसिपल डॉ. एलेक्स बोवाज़ को “लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025-बेस्ट प्रिंसिपल ऑफ द ईयर” से सम्मानित किया गया है। प्रतिष्ठित संस्थान आईटीओ – इंडियन टैलेंट ओलंपियाड, देश के अग्रणी ओलंपियाड संगठनों में से एक है। 2013 में स्थापित,यह 42,511+ स्कूलों से जुड़ा होने पर गर्व महसूस करता है। इसने 1 करोड़ से ज़्यादा छात्रों का नेटवर्क बनाया है, 2,00,000+ कक्षा के टॉपर्स को मान्यता दी है और 20,000+ छात्रवृत्तियाँ प्रदान की हैं।

यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी एवं पूर्व उपराज्यपाल (पुदुच्चेरी) डॉ. किरण बेदी, तथा भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन स्टार एवं ओलंपिक पदक विजेता सायना नेहवाल द्वारा प्रदान किया गया।

पुरस्कार ग्रहण करते हुए डॉ. बोवाज़ ने कहा:”यह सम्मान समर्पण,सेवा और टीमवर्क का परिणाम है। मेरे सहयोगी शिक्षकगण, छात्र और अभिभावक ही इस उपलब्धि के वास्तविक भागीदार हैं।”क्राइस्ट स्कूल के प्रिंसिपल डॉ एलेक्स बोवाज़ को बेस्ट प्रिंसिपल ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फूलपुर प्रयागराज।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और अद्भुत योगदान के लिए क्राइस्ट स्कूल,फूलपुर प्रयागराज के प्रिंसिपल डॉ. एलेक्स बोवाज़ को “लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025-बेस्ट प्रिंसिपल ऑफ द ईयर” से सम्मानित किया गया है। प्रतिष्ठित संस्थान आईटीओ – इंडियन टैलेंट ओलंपियाड, देश के अग्रणी ओलंपियाड संगठनों में से एक है। 2013 में स्थापित,यह 42,511+ स्कूलों से जुड़ा होने पर गर्व महसूस करता है। इसने 1 करोड़ से ज़्यादा छात्रों का नेटवर्क बनाया है, 2,00,000+ कक्षा के टॉपर्स को मान्यता दी है और 20,000+ छात्रवृत्तियाँ प्रदान की हैं।

यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी एवं पूर्व उपराज्यपाल (पुदुच्चेरी) डॉ. किरण बेदी, तथा भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन स्टार एवं ओलंपिक पदक विजेता सायना नेहवाल द्वारा प्रदान किया गया।

पुरस्कार ग्रहण करते हुए डॉ. बोवाज़ ने कहा:”यह सम्मान समर्पण,सेवा और टीमवर्क का परिणाम है। मेरे सहयोगी शिक्षकगण, छात्र और अभिभावक ही इस उपलब्धि के वास्तविक भागीदार हैं।”

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments