राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्ष गांठ पर भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में सुभाष चौराहे सिविल लाइन में भाजपा प्रयागराज महानगर एवं अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा
सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत गायन का आयोजन किया गया इस अवसर वंदे मातरम गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर सामूहिक रूप से उपस्थित सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए वंदे मातरम् का गीत गायन किया।
इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल माली ने कहा कि वंदे मातरम का गीत भारत की आत्मा का स्वर है और देश की आजादी का अमर मंत्र है और कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की भक्ति और शक्ति की सामूहिक शाश्वत अभिव्यक्ति का एक भावपूर्ण स्वरूप है। और कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से ओतप्रोत यह गीत, हम सभी की सामूहिक अभिव्यक्ति को भारत माता के प्रति समर्पित करने का संदेश देता है और प्रत्येक भारतीय हृदय में मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव जागृत करता है।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गीत के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जारी किए गए राष्ट्रगीत के वंदन स्वरूप स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट भारत की शाश्वत राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देगा और विकसित एवं आत्मनिर्भर और अखंड भारत निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवं विधायक हर्षवर्धन बाजपेई,ने कहा कि वास्तव में यह अमर गीत भारत की नव चेतना का प्राण है और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा है जो भारत को एक नई दिशा देने में और भारत की सामूहिक चेतना जगाने में सफल हुआ है।
इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के 67 वर्ष के बाद तक कांग्रेस सपा राजद और बसपा के जिहादी मानसिकता के नेता अपने वोट बैंक के लालच में और मजहब और भाषा वाद की आड़ में वंदे मातरम गीत का अपमान करते रहे और कहा कि बतौर पार्षद रहते हुए 2016 में नगर निगम के मिनी सदन में वंदे मातरम् के गीत को अनिवार्य सदन में अनिवार्य करने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी और पारित करवाया
*कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि वंदे मातरम गीत अपने दिव्य प्रभाव के कारण 150 वर्ष के बाद भी समाज को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से ओत-प्रोत करने का सामर्थ रखता है आज जब क्षेत्र भाषा जाति आदि शकुंचितता के आधार पर विभाजन करने प्रवृत्ति बढ़ी है तब वंदे मातरम् वह सूत्र है जो समाज को एकता के बंधन में बांध सकता है इस अवसर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गौतम पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी , पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल,एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री डॉक्टर कृतिका अग्रवाल ने कहा कि यह आज भी समाज की राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की मजबूत आधार है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के स्कूली बच्चे,सामाजिक सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया और महिलाओं ने नारंगी वस्त्र धारण कर हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम का गीत गाया
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वरुण केसरवानी ने किया।
इस अवसर पर जिला प्रवासी विनोद प्रजापति,डॉ शैलेश पांडे,पार्षद किरन जायसवाल,प्रेम नारायण केसरवानी, राजेश केसरवानी,ज्ञानेश्वर शुक्ला,रमेश पासी, राघवेंद्र सिंह, गिरीजेश मिश्रा,औ प्रमोद मोदी, अनिल केसरवानी, गीता कनौजिया सचिन जायसवाल ,पवन श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव,वंदना सिंह पार्षद सुनीता चोपड़ा, नीरज जायसवाल,शोभिता श्रीवास्तव ,शिखा खन्ना , अपूर्वा चंद्रा, नटवरलाल भारती, विवेक गौड़, आनंद दुबे, अवनीश तिवारी,
आदि अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता पदाधिकारी स्कूली बच्चे और भाजपा महानगर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



