Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeNationalजम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठियों को किया ढेर; सर्च...

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठियों को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चेतावनी दी, जिसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ शुरू की और आतंकियों को घेर लिया गया।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। खुफिया एजेंसियों से मिले विशेष इनपुट के आधार पर सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने दी है। चिनार कॉर्प्स के अनुसार, यह अभियान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को चेतावनी दी, जिसके जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन

 

सेना ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया गया है। इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है और अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

 

 

Courtsy amarujala

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments