प्रयागराज। शंभूनाथ रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, झलवा, प्रयागराज में आयोजित आठ दिवसीय कार्यशाला के पाँचवें और छठे दिन बी.एस सी. नर्सिंग 6th एवं 8th सेमेस्टर के विद्यार्थियों को “Skilled Birth Attendant (SBA) एवं Safe Delivery App” विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का संचालन विद्यांता स्किल इंस्टिट्यूट, गुरुग्राम के अनुभवी प्रशिक्षक डेनी सिबी एवं सुश्री फियोना कुरियाकोज़ द्वारा किया गया। इस सत्र में विद्यार्थियों को सुरक्षित प्रसव की प्रक्रिया, प्रसव के चरण, मातृ एवं नवजात की निगरानी, प्रसवोत्तर देखभाल तथा आपातकालीन प्रसव स्थितियों में निर्णय लेने की तकनीकें सिखाई गईं। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को Skilled Birth Attendant की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी — जिसमें माँ एवं नवजात शिशु की सुरक्षा, स्वच्छ प्रसव तकनीक, प्रसव के दौरान आवश्यक उपकरणों का प्रयोग, संक्रमण नियंत्रण तथा मातृ मृत्यु दर को कम करने हेतु अपनाई जाने वाली रणनीतियाँ शामिल थीं। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को Safe Delivery App के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। यह ऐप स्वास्थ्यकर्मियों को वीडियो, चेकलिस्ट एवं क्लिनिकल गाइडलाइन्स के माध्यम से प्रसव प्रबंधन की चरणबद्ध जानकारी प्रदान करता है। विद्यार्थियों ने इस ऐप के माध्यम से सामान्य एवं जटिल प्रसव की स्थितियों का आकलन और प्रबंधन करना सीखा।इस अवसर पर संस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि यह मातृ एवं शिशु सुरक्षा की दिशा में एक सशक्त कदम है। तकनीकी साधनों के माध्यम से नर्सें आधुनिक युग की स्वास्थ्य सेवाओं के अनुरूप तैयार हो रही हैं।” एस.आई.ई.टी. के निदेशक डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, त्वरित निर्णय क्षमता एवं क्लिनिकल दक्षता का विकास करता है, जिससे सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सकता है।संस्थान के प्राचार्य डॉ. संतोष एस. यू. ने अपने उद्बोधन में कहा कि “SBA एवं Safe Delivery App जैसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए सक्षम बनाते हैं। तकनीक और कौशल का यह समन्वय नर्सिंग शिक्षा को नई ऊँचाइयाँ देता है।इस अवसर पर डॉ. श्वेता रानी सी. एम. उप-प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सरकारी मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज ने अपने संबोधन में कहा कि “SBA एवं Safe Delivery App जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नर्सिंग विद्यार्थियों को न केवल व्यावहारिक दक्षता प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की जटिल परिस्थितियों से निपटने के लिए आत्मनिर्भर बनाते हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की निर्णायक भूमिका को और भी सशक्त करते हैं। एस.आई.ई.टी. के वित्त अधिकारी ओ.पी. गर्ग ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल को नई दिशा देते हैं। वे सभी सदैव सीखने की भावना बनाए रखें और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता प्राप्त करें।कार्यशाला का संचालन नर्सिंग विभाग की शिक्षिकाओं श्रीमती बेबी जैसवाल एवं सुश्री रीता पोखरिया द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षित प्रसव प्रबंधन की नई तकनीकों को व्यावहारिक रूप से सीखा।

Anveshi India Bureau



