इलाहाबाद जनकल्याण समिति द्वारा आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को सायं 4 बजे गुरु गोविंद सिंह गोल पार्क, अतर सुइया, प्रयागराज में देश के प्रथम दलित पूर्व राष्ट्रपति एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय के. आर. नारायण जी की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन परशुराम चौहान जी ने किया तथा मुख्य वक्ता के रूप में समिति के अध्यक्ष श्री सद्दाम हुसैन हंजला जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के महान दलित पत्रकार एवं दसवें राष्ट्रपति के. आर. नारायण जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा और समाज उत्थान को समर्पित किया।
समिति के अध्यक्ष ने कहा कि नारायण जी जैसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व को देश सदैव सम्मान और श्रद्धा के साथ स्मरण करता रहेगा। इलाहाबाद जनकल्याण समिति महान दलित राष्ट्रपति को कोटि-कोटि नमन करती है।
श्रद्धांजलि सभा में कृष्ण गोपाल, हुसैन अब्बास, मोहम्मद नासिर, मोज्जम अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



