Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : मऊआइमा में घर के बाहर खेल रही तीन साल की...

Prayagraj : मऊआइमा में घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम की पिकप से कुचलकर मौत, मचा कोहराम

मऊआइमा क्षेत्र के सुल्तानपुर खास गांव स्थित साहू धर्मकांटा के पास रविवार दोपहर पिकअप की चपेट में आने से घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम पीहू पटेल की मौके पर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब परिवार पीहू की पर दादी के अंतिम संस्कार में गांव गया था।

मऊआइमा क्षेत्र के सुल्तानपुर खास गांव स्थित साहू धर्मकांटा के पास रविवार दोपहर पिकअप की चपेट में आने से घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम पीहू पटेल की मौके पर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब परिवार पीहू की पर दादी के अंतिम संस्कार में गांव गया था। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। वहीं, मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मऊआइमा थाना पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

 

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर खास निवासी अनिल कुमार पुत्र राम चंद्र पटेल खेती किसानी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं एक माह बेटा है। जबकि एक तीन साल की बेटी पीहू है। शनिवार को अनिल कुमार की दादी सुम्मारी देवी का किसी कारण वश देहांत हो गया था। रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पूरा परिवार सुबह फाफामऊ घाट पर चला गया। घर में पीहू और उनकी मां थीं।

 

दोपहर करीब एक बजे अपने घर के बाहर पीहू खेल रही थी, तभी सूचना मिली की घर के पास साहू धर्म कांटा पास मुड़ रही पिकअप ने पीहू को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि वह पहिये में फंसकर कुछ दूरी तक घसीटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पीहू की मां शीला देवी और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक घटना को अंजाम देकर चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं, मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दर्दनाक हादसा

पुलिस जांच में पता चला कि घर के बगल के धर्मकांटे में एक पिकअप गाड़ी वजन तौल कराने के लिए खड़ी थी। तभी पीहू अपने घर के बाहर खेल रही थी, थोड़ी दूरी पर मां शीला भी थी। तभी धर्मकांटा पर खड़ी पिकअप गाड़ी वजन तौल कराने के बाद बैक मोड़ने लगा। इसी बीच पीहू पर गाड़ी का पहिया चढ़ गया। हादसे के बाद पीहू की मां दौड़ते-चिल्लाते हुए आई लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

आरोपी चालक को नहीं किया पकड़ने का प्रयास

पीहू पटेल के पिता अनिल कुमार ने पुलिस को आरोप में बताया कि घर के बगल साहू धर्म कांटा के सभी वाहन मकान के सामने ही खड़ा करते हैं। मना करने पर कई बार विवाद हो गया है। कांटा के संचालक वाहन नहीं हटाने की धमकी देते हैं। आरोप है कि घटना के समय साहू धर्म कांटा के संचालकों ने बेटी पीहू को कुचल कर भाग रहे वाहन को रोकने का प्रयास नहीं किया। बहरहाल, मऊआइमा थाना पुलिस अनिल कुमार की तहरीर पर धर्मकांटा मालिक, पिकअप चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।

 

 

 

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments