Friday, November 21, 2025
spot_img
HomePrayagrajरानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा, मिशन...

रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा, मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

प्रयागराज। विद्या भारती से संबद्ध रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर में जिला अपराध निरोधक समिति प्रयागराज एवं यातायात पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा, मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा विषयक व्यापक जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने की।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, महिला सुरक्षा अधिकारों एवं बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।

जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव संतोष कुमार ने साइबर अपराधों में बढ़ते खतरों को रेखांकित करते हुए छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने फर्जी लिंक, कॉल, ओटीपी ठगी और सोशल मीडिया फ्रॉड से सतर्क रहने, मजबूत पासवर्ड बनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने पर बल दिया।

महिला उपनिरीक्षक शीतल वर्मा ने मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं साहसी बनने का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं के लिए उपलब्ध सरकारी हेल्पलाइन 1090, 112, 181 की जानकारी दी और छात्राओं को आत्मरक्षा के सरल उपाय सिखाए।

 

 

 

उपनिरीक्षक रामचंद्र यादव ने अपराध नियंत्रण में पुलिस के साथ जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित कुमार ने सड़क सुरक्षा नियमों को जीवन रक्षा का संकल्प बताते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यातायात अनुशासन का पालन स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा, मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय, संगीताचार्य मनोज कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश पाण्डेय, वंशराज सिंह, धर्मेश्वर सिंह एवं अनु मौर्य सहित कई शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट सहयोग के लिए जिला अपराध निरोधक समिति, उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों एवं अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष कुमार (सचिव, DCPC प्रयागराज), अशोक कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह (सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक), उप निरीक्षक रमेश मिश्रा, ट्रैफिक एस.आई. इंद्रपाल वर्मा, अमित कुमार, संदीप सोनी, अनिल विजय, संदीप शुक्ला, प्रदीप दुबे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश कुमार शुक्ला एवं जिला अपराध निरोधक समिति के हसन नकवी द्वारा किया गया।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments