Friday, February 20, 2026
spot_img
HomePrayagrajकाम की खबर: रेल यात्री खुद ही जांच सकेंगे वेंडर की वैधता...करना...

काम की खबर: रेल यात्री खुद ही जांच सकेंगे वेंडर की वैधता…करना होगा यह काम; प्रयागराज मंडल में प्रक्रिया शुरू

ट्रेन यात्री अब किसी भी वेंडर से खाद्य सामग्री खरीदने से पहले उस वेंडर की वैधता की जांच खुद कर सकेंगे। रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडिंग पर रोक लगाने के लिए वेंडरों को क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र जारी किए जा रहे हैं। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही वैध और अवैध वेंडरों की पहचान हो जाएगी।

प्रयागराज मंडल की ओर से 850 से अधिक वेंडरों को क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी किए जा चुके हैं। करीब 1100 वेंडरों को यह परिचय पत्र जारी होंगे। किसी भी रेलवे कर्मचारी, यात्री या आमजन द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करने पर वेंडर का नाम, आधार नंबर, वैधता अवधि, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, पुलिस सत्यापन, तैनाती इकाई एवं लाइसेंस का विवरण देखा जा सकेगा।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments