प्रयागराज। विश्वविख्यात भारत रत्न, भारतीय संविधान के निर्माता तथा दलित, शोषित एवं वंचित समाज के मसीहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 06 नवम्बर 2025 को बलुआ घाट बारादरी, यमुना तट पर इलाहाबाद जन कल्याण समिति द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें उपस्थित गणमान्यों ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम का संचालन कृष्ण गोपाल कृष्णा ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में समिति के अध्यक्ष मो. हन्जला एवं सद्दाम हुसैन उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में समिति के अध्यक्ष मो. हन्जला ने कहा,
“डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश के हर नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान प्रदान किया। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समानता का प्रतीक है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल याद न करें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में अपनाएँ और समाज में व्याप्त भेदभाव, अन्याय व असमानता के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें।”
उन्होंने यह भी कहा कि इलाहाबाद जन कल्याण समिति डॉ. अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक समरसता, शिक्षा तथा न्याय के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
कोषाध्यक्ष मोहम्मद नासिर,
सचिव परशुराम चौहान,
सैयद अब्बास,
सैयद मौअज्जम अंसारी,
मुस्तकीम सहित अन्य सदस्य।
Anveshi India Bureau



