Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajशंभुनाथ रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में नर्सिंग छात्रों का...

शंभुनाथ रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में नर्सिंग छात्रों का दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

प्रयागराज। शंभुनाथ रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, झलवा, प्रयागराज में बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम. एवं ए.एन.एम. (सत्र 2025–26) के पाँचवें बैच के विद्यार्थियों के लिए दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार तिवारी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज), विशिष्ट अतिथि),डॉ. पंकज कुमार पांडेय (जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी), संस्थान के सचिव श्री कौशल कुमार तिवारी, प्रबंध निदेशक डॉ. अभिषेक तिवारी, निदेशक डॉ. आर.के. सिंह एवं प्राचार्य डॉ. संतोष एस.यू. द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि दीप प्रज्वलन नर्सिंग जीवन में सेवा, समर्पण और मानवता के प्रकाश को आत्मसात करने का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, करुणा और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।सचिव श्री कौशल कुमार तिवारी ने कहा कि नर्सिंग जीवन केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का सबसे सुंदर रूप है। उन्होंने विद्यार्थियों को रोगियों की संवेदनशील और समर्पित सेवा का महत्व समझाया।प्राचार्य डॉ. संतोष एस.यू. ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे के प्रति समर्पण, ईमानदारी और करुणा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल रोगियों की देखभाल नहीं बल्कि उनके जीवन में सुधार और समाज सेवा का एक महान कार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे हमेशा सीखने के लिए उत्साहित रहें और अपने ज्ञान एवं कौशल को बढ़ाकर समाज के लिए प्रेरणा बनें।समारोह के दौरान सीनियर विद्यार्थियों द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें उनके त्याग, सेवा और नर्सिंग पेशे के मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इसके साथ ही भारत की विविधता को दर्शाता हुआ सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलन के पश्चात शपथ ग्रहण कर रोगियों की निष्ठापूर्वक, संवेदनशील एवं समर्पित भाव से सेवा करने का संकल्प लिया। इस समारोह का आयोजन संस्थान के सचिव श्री कौशल कुमार तिवारी के संरक्षण में तथा प्रबंध निदेशक डॉ. अभिषेक तिवारी, निदेशक डॉ. आर.के. सिंह एवं प्राचार्य डॉ. संतोष एस.यू. के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

Anvesha India bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments