Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj News : पशुओं को चारा डालने के विवाद में बेटे ने...

Prayagraj News : पशुओं को चारा डालने के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, एफआईआर दर्ज

बारा थाना क्षेत्र के सीधीकट गांव में बेटे की पिटाई से घायल पिता की अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार की रात में मवेशियों को चार डालने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया था। बेटे ने लाठी से पिता के सिर पर वार कर दिया।

बारा थाना क्षेत्र के सीधीकट गांव में बेटे की पिटाई से घायल पिता की अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार की रात में मवेशियों को चार डालने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया था। बेटे ने लाठी से पिता के सिर पर वार कर दिया। परिजनों ने उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव के अनुसार बारा थाना क्षेत्र के पंडित का पूरा सीधीकट गांव निवासी राम बहादुर (65) का शनिवार देर शाम बेटे रामबाबू से पशुओं का चारा डालने के लिए विवाद हो गया। इसी दौरान बेटे रामबाबू ने घर में रखी लाठी से पिता के सिर में प्रहार कर दिया। लाठी के प्रहार से बुजुर्ग पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घायल हालत में बुजुर्ग को परिवार के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार को सुबह राम बहादुर की सांसें थम गईं। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments