मुट्ठीगंज मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मुट्ठीगंज में दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन एवं दिव्य श्री राधा सखी मंडल प्रयागराज के द्वारा आयोजित श्री भक्तमाल कथा के सप्तम दिवस पर कथा रस प्रवाहक डा अनिरुद्ध जी महाराज ने कहा कि भक्तो की भक्ति की शक्ति से भगवान का दर्शन इस कलियुग में भी प्राप्त होता है इस बात की सिद्धि श्री भक्तमाल कथा से मिलती है ।
इस अवसर मिशन के संरक्षक कुमार नारायण और विजय वैश्य विस्तारक रतन अग्रवाल ने कथा में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर एवं भाजपा निर्वतमान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पप्पू नीमी थरिया पूर्व पार्षद राम जी केसरवानी, एवं अन्य अतिथियों को सम्मानित किया और अतिथियों ने आरती किया।
कथा का संचालन प्रभारी राजेश केसरवानी ने किया और कहा कि
राधा सखी मंडल के द्वारा
मिशन के द्वारा एक गरीब लड़की को उसके विवाह के लिए सामग्री वितरित किया गया।
कथा में मुख्य रूप से अजय जायसवाल , किशन चंद्र जायसवाल,प्यारेलाल जायसवाल, शिवबाबू त्रिपाठी,रामलाल चौरसिया सुशील जैन,अभिलाष केसरवानी शत्रुघ्न जायसवाल,सिपाही लाल, महेन्द्र सक्सेना, साधना चतुर्वेदी, संतोष चौरसिया,ऊषा केसरवानी, आदि रहे।
Anveshi India Bureau



