प्रयागराज। दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन एवं दिव्य श्री राधा सखी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मुंशी राम प्रसाद की बगिया, नारायण वाटिका, मुट्ठीगंज में आयोजित श्री भक्तमाल कथा पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. अभिषेक द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने दंत एवं नेत्र जांच कराई तथा निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इससे पूर्व मिशन की ओर से हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्र एवं समाज के कल्याण की भावना से आहुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में मिशन के संरक्षक कुमार नारायण, प्रभारी राजेश केसरवानी, महामंत्री शिव बाबू त्रिपाठी सहित विजय वैश्य, अजय जायसवाल, प्यारेलाल जायसवाल, साधना चतुर्वेदी, संतोष चौरसिया, ऊषा केसरवानी, विजय लक्ष्मी केसरवानी, अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल सहित दिव्य श्री राधा सखी मंडल की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सहयोगियों व श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Anveshi India Bureau



