Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshयूपी: प्रदेश के इस शहर में नर्सरी तक के स्कूल बंद, कक्षा...

यूपी: प्रदेश के इस शहर में नर्सरी तक के स्कूल बंद, कक्षा 1 से 8 की टाइमिंग बदली; जानें समय…

लखनऊ में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए डीएम विशाख जी. ने स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। नर्सरी तक 27 दिसंबर तक अवकाश रहेगा, जबकि कक्षा 1 से 8 की पढ़ाई सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगी।

 

शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी. ने स्कूलों के संचालन को लेकर आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जनपद के सभी बोर्ड के विद्यालयों में प्री-प्राइमरी और नर्सरी कक्षाओं के लिए 24 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक अवकाश रहेगा। वहीं, कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की पढ़ाई 24 दिसंबर से अगले आदेश तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराई जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रमाणिकता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ठंड और कोहरे के कारण सुबह के समय बच्चों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए समय में बदलाव किया गया है।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments