श्री कटरा रामलीला प्रांगण, प्रयागराज में अधिवक्ता मानवेंद्र सिंह के संयोजन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन विश्राम दिवस पर पूर्णाहुति हवन एवं भंडारे के साथ हुआ। कथा व्यास पंडित राम मनोहर दास जी महाराज ने कथा का सार प्रस्तुत करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाती है तथा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मोक्ष का द्वार है, जो मनुष्य को जन्म-जन्मांतर के बंधनों से मुक्त करती है।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के पावन चरित्र का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसमें मित्रता, त्याग और करुणा का भाव प्रमुख रहा। कथा उपरांत आरती संपन्न हुई तथा विधिवत पूर्णाहुति हवन के साथ भागवत कथा का समापन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
कथा के मुख्य यजमान विनोद कुमार सिंह एवं श्रीमती लक्ष्मी सिंह रहे। समापन अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक संदीप पटेल, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, भाजपा नेता अश्विनी पटेल, राजेश केसरवानी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने आरती में भाग लिया तथा पूर्णाहुति हवन में आहुति अर्पित की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आयोजन को आध्यात्मिक एवं सफल बताया।
Anveshi India Bureau



