Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajआशुतोष मेमोरियल स्कूल में सीबीएसई प्रायोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

आशुतोष मेमोरियल स्कूल में सीबीएसई प्रायोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

हनुमानगंज (प्रयागराज)। धनैचा मलखानपुर स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा प्रायोजित अध्यापकों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का विषय “इंटीग्रिटी और एथिक्स” रहा।

 

कार्यक्रम में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की सह-आचार्या श्रीमती सरोज यादव तथा सहायक आचार्य डॉ. विवेक सिंह को सीबीएसई द्वारा रिसोर्स पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया था। प्रशिक्षण में कुल 60 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें आशुतोष मेमोरियल स्कूल से 24, सेंट थॉमस स्कूल हंडिया से 33 तथा सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट घूरपुर से 3 प्रतिभागी शामिल रहे।

रिसोर्स पर्सन द्वय ने पीपीटी स्लाइड, हैंडआउट, ऑडियो-वीडियो तथा प्रतिदर्शनों के माध्यम से व्यवहारिक अखंडता (इंटीग्रिटी) और आचार-शुद्धता (एथिक्स) के विविध सिद्धांतों का विस्तृत विवेचन किया। प्रश्नोत्तर सत्र और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से अध्यापन में इन सिद्धांतों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में सीबीएसई प्रयागराज के सहायक सचिव श्री हैदर मेहंदी की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ी। विशेष अतिथि के रूप में सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट गोरखपुर के श्री अनुराग पांडे एवं डेरिक आर. के. धूलिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष प्रो. जे. पी. एन. मिश्रा तथा निदेशक डॉ. गिरीश कुमार पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments