Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajअभिनव संस्था द्वारा “नारी सशक्तिकरण”, “यूज़ मी” एवं माइम के एकल अभिनय...

अभिनव संस्था द्वारा “नारी सशक्तिकरण”, “यूज़ मी” एवं माइम के एकल अभिनय का शानदार मंचन

सांस्कृतिक संस्था अभिनव के 47 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उसके संस्थापक स्व. प्रकाश नारायण की स्मृति को समर्पित एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था ने कला, संस्कृति एवं सामाजिक चेतना से जुड़े उन मूल्यों को मंच के माध्यम से जीवंत किया, जिन्हें उसके संस्थापक ने स्थापित किया था। यह आयोजन अभिनव की चार दशकों से अधिक की सांस्कृतिक यात्रा और सामाजिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में असम से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त माइम कलाकार मोईनुल हक एवं उनके सहयोगी कंगकन तालुकदार के नेतृत्व में प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी (अवकाशप्राप्त), उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, माननीय न्यायमूर्ति राजीव मिश्र एवं माननीय न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य रानी रेवती देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संस्था के मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में अभिनव संस्था के 15 नवयुवाओं ने सहभागिता की। प्रथम प्रस्तुति ‘नारी सशक्तिकरण’ विषय पर आधारित रही, जिसमें एक संघर्षशील नारी के जीवन, उसके आत्मबल और सतत संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया। सरगम लता ने उस माँ की भूमिका निभाई, जिसने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी बेटी को उच्च अधिकारी बनने तक पहुँचाया। वहीं आदित्य सिंह ने लापरवाह शराबी तथा सर्वेश प्रजापति ने अय्याश अमीर की भूमिका में अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।

 

 

दूसरी प्रस्तुति ‘यूज़ मी’ के माध्यम से स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त संदेश दिया गया। इसमें नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका में अभिषेक कुमार सिंह का अभिनय विशेष रूप से सराहनीय रहा। साथ ही सेल्फी के अत्यधिक प्रयोग से उत्पन्न सामाजिक विकृतियों को भी प्रभावी ढंग से मंच पर उकेरा गया। इन प्रस्तुतियों में राहुल यादव, समृद्धि गौर, ऋचा शुक्ला, सारिका केसरवानी, संस्कृति केसरवानी, निष्ठा केसरवानी, गुंजन शर्मा, शुभिक्षा तिवारी सहित अन्य कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को हँसाया, सोचने पर विवश किया और सामाजिक चेतना का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर माइम महागुरु मोईनुल हक की एकल प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को जीवंत और ऊर्जावान बना दिया। Childhood of Moinul, Balloonwala Moinul, I Love You Moinul, Moinul in Buffet तथा Boxing Champion Moinul जैसे पाँच सशक्त आइटम्स के माध्यम से उन्होंने हास्य, संवेदना और सामाजिक व्यंग्य का अनुपम समन्वय प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments