मीरापुर। केडीएलसी कान्वेंट स्कूल का वार्षिक महोत्सव रजवाड़ा बैंक्वेट हॉल, मीरापुर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माता सरस्वती की वंदना एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक दिनेश कनौजिया, प्रधानाचार्या श्रीमती मिताली देवनाथ, व्यवस्थापक धीरेंद्र देवनाथ, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी तथा जय शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने गत वर्ष विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहा।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय राष्ट्र निर्माण का मंदिर है, जहां व्यक्ति से व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को विषय ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों की भी शिक्षा दें, तभी सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। वक्ताओं ने केडीएलसी कान्वेंट स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रिंस निषाद, आयुष निषाद, स्वाती निषाद, दिव्यांशी, अर्पित को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आरती कनौजिया, नंदिनी निषाद, आंचल अग्रवाल, आकांक्षा टंडन, नैंसी साहू, श्वेता श्रीवास्तव, विनीता अग्रवाल सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



