प्रयागराज। रोटरी प्रीमियम लीग (RPL) का भव्य, उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट (DGE) रोटेरियन पूनम गुलाटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स रोटेरियन सतपाल गुलाटी, रोटेरियन प्रदीप मुखर्जी, रोटेरियन संजय शर्मा, रोटेरियन स्तुति अग्रवाल, रोटेरियन अनिल अग्रवाल एवं रोटेरियन डॉ. प्रमोद कुमार सहित अनेक सहायक गवर्नर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रयागराज के विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी, सदस्य एवं खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की भव्यता और उत्साह और भी बढ़ गया। आयोजन का कुशल नेतृत्व DGRH रोटेरियन अजय शर्मा द्वारा किया गया। वहीं RPL चेयरमैन रोटेरियन नियोगी के उत्कृष्ट समन्वय और ग्राउंड वर्क से आयोजन अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत 12 सहभागी रोटरी क्लबों के अध्यक्षों, सदस्यों एवं खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य और अनुशासित मार्च-पास्ट से हुई। मार्च-पास्ट में रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद एकेडेमिया, रोटरी क्लब इलाहाबाद, रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट (होस्ट क्लब), रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद एलीट, रोटरी क्लब ग्रैंड, रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद मिडटाउन, रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद नॉर्थ, रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लैटिनम, रोटरी क्लब प्रयागराज, रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद रॉयल्स, रोटरी क्लब संगम तथा रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद साउथ के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस मार्च-पास्ट ने रोटरी की एकता, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक जज़्बा पूरे आयोजन में देखने को मिला, जिससे वातावरण जोश और उमंग से भर गया।
RPL से संबंधित सभी बैनरों की योजना, डिज़ाइन एवं प्रबंधन रोटेरियन अनूप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रोटेरियन डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने किया, जिसमें रोटेरियन श्रुति शर्मा का भी सराहनीय सहयोग रहा।
रोटरी प्रीमियम लीग का उद्देश्य रोटेरियनों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। वरिष्ठ रोटेरियनों एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
Anveshi India Bureau



