Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomePrayagrajआशुतोष मेमोरियल स्कूल में सीबीएसई की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

आशुतोष मेमोरियल स्कूल में सीबीएसई की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

हनुमानगंज क्षेत्र के धनैचा मलखानपुर स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) प्रयागराज द्वारा एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

सीओई प्रयागराज द्वारा इस प्रशिक्षण के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की आचार्या डॉ. सरोज यादव एवं डॉ. शीलू कछाप को प्रशिक्षण विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया। विशेषज्ञों ने स्लाइड प्रस्तुति, अभ्यास पत्र तथा ऑडियो-वीडियो माध्यमों के जरिए विषय की विस्तृत व्याख्या की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी विभिन्न सामाजिक परिवेश से आते हैं तथा प्रत्येक छात्र की क्षमता अलग-अलग होती है। शिक्षक और अभिभावक दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि वे छात्रों की क्षमताओं के अनुरूप उनके विकास को प्रोत्साहित करें, जिससे वे प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से विचलित न हों।

कार्यशाला में आशुतोष मेमोरियल स्कूल के 24, रश्मोर इंटरनेशनल स्कूल के 9, टैगोर पब्लिक स्कूल के 4, सेंट जोसेफ स्कूल नैनी के 2 तथा सेंट थॉमस स्कूल हंडिया प्रयागराज के 20 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सेंट्रल अकैडमी झूंसी प्रयागराज के प्राचार्य श्री आनंद पांडे एवं एमसी घूरपुर प्रयागराज के श्री अनुराग पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया, जिसमें शिक्षक अमित कुमार, वातेंद्र कुमार सिंह एवं पंकज वर्मा का योगदान उल्लेखनीय रहा।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments