Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomePrayagrajपारदर्शिता और वैल्यूज़ पेंटिंग्स को जीवंत बनाते हैं : चित्रकार बिजय बिस्वाल

पारदर्शिता और वैल्यूज़ पेंटिंग्स को जीवंत बनाते हैं : चित्रकार बिजय बिस्वाल

प्रयागराज। देश–दुनिया में विख्यात वाटर कलर चित्रकार बिजय बिस्वाल ने करेली स्थित ख़ानम आर्ट गैलरी में सुंदर रेल दृश्य का चित्र बनाकर कला प्रेमियों का दिल जीत लिया। लगभग डेढ़ घंटे में तैयार की गई इस पेंटिंग ने बडिंग आर्टिस्ट, कला विद्यार्थियों तथा उपस्थित कलाकारों को विशेष रूप से आकर्षित किया। पेंटिंग पूर्ण होते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकार की सराहना की।

ख़ानम आर्ट गैलरी में आयोजित वाटर कलर वर्कशॉप के अवसर पर चित्रकार बिजय बिस्वाल का भव्य स्वागत किया गया। गैलरी निदेशक डॉ. जाहेदा ख़ानम ने उन्हें शाल, बुके एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

पेंटिंग डेमोंस्ट्रेशन के दौरान चित्रकार बिजय बिस्वाल ने कला विद्यार्थियों को वाटर कलर की तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाटर कलर की सबसे बड़ी विशेषता उसकी पारदर्शिता, वैल्यूज़, हल्कापन और गहरापन है, जो पेंटिंग्स को जीवंत बनाते हैं। विरोधी कंट्रास्ट रंगों के संतुलित प्रयोग से चित्र और अधिक प्रभावशाली बनते हैं।

वर्कशॉप में ललित कला अकादमी के सदस्य रवीन्द्र कुशवाहा, एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद तथा वरिष्ठ चित्रकार कसीम फारूकी को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र भारती, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, कावेरी विज, कविता श्रीवास्तव, अहमद अरहम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ चित्रकार कसीम फारूकी ने जानकारी दी कि अगली सुबह 9:30 बजे पत्थर गिरजाघर परिसर में प्लेन एयर पेंटिंग का लाइव डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कला विद्यार्थी भाग लेंगे।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments