Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomePrayagrajउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगम स्थल पर माघ मेला तैयारियों...

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगम स्थल पर माघ मेला तैयारियों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज स्थित पावन त्रिवेणी संगम तट पर दर्शन-पूजन कर आगामी माघ मेला की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात, बिजली-पानी सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के अवसर पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, महापौर गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष (यमुना पार) राजेश शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष (गंगा पार) निर्मला पासवान, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी सहित शैलेश पांडे, विवेक अग्रवाल, प्रमोद मोदी, विश्वास श्रीवास्तव, विजय पटेल एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मेला श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है और सरकार की प्राथमिकता है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments