रोटरी प्रयागराज संगम द्वारा होटल रविशा में डीजीई रोटेरियन पूनम गुलाटी एवं पीडीजी रोटेरियन सतपाल गुलाटी के सम्मान में “Bon Voyage” समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
यह आयोजन उनके Orlando (USA) में आयोजित होने वाली Rotary International Assembly 2026–27 में सहभागिता हेतु प्रस्थान के अवसर पर किया गया, जहाँ वे विश्वभर के रोटरी नेताओं के साथ नेतृत्व प्रशिक्षण एवं आगामी रोटरी वर्ष की वैश्विक योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी के आदर्श वाक्य “Service Above Self” के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन पिंकी मुखर्जी ने किया। अध्यक्षता रोटेरियन पवन श्रीवास्तव ने की, जिन्होंने अपने संबोधन में डीजीई पूनम गुलाटी के नेतृत्व, सेवा-समर्पण एवं संगठनात्मक दक्षता की सराहना की।
धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन मंदीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा रोटेरियन डॉ. गरिमा सिंह ने तैयार की।
इस अवसर पर उपस्थित रोटरी सदस्यों ने डीजीई पूनम गुलाटी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में रोटरी वर्ष 2026–27 मंडल एवं क्लब के लिए नई ऊर्जा और उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा।
Anveshi India Bureau



