प्रयागराज। माघमेला क्षेत्र के अन्नपूर्णा मोरी मार्ग क्रॉसिंग, सेक्टर-5 में माँ दुर्गा जनसेवा आश्रम ट्रस्ट शिविर द्वारा संचालित अन्न क्षेत्र का शुभारम्भ माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार सिंह (उच्च न्यायालय, पटना) द्वारा खीर वितरण के साथ किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती लालदेवी त्रिपाठी ने माननीय न्यायमूर्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी संस्था विगत कई वर्षों से माघ एवं कुम्भ मेले में अन्न क्षेत्र का संचालन करती आ रही है। प्रतिदिन लगभग 300 श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद का वितरण किया जाता है। इसके अतिरिक्त, संस्था द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की जाती है।
सिविल लाइन्स व्यापार मंडल के महामंत्री श्री शिवशंकर सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और ऐसे कार्य समाज को सेवा का सकारात्मक संदेश देते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील खरबन्दा ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महाकुम्भ जैसे आयोजनों में इस प्रकार की सेवाओं से ही देश की पहचान विश्व स्तर पर बनी है।


भारत भाग्य विधाता के अध्यक्ष वीरेन्द्र पाठक ने कहा कि प्रयागराज के प्रबुद्ध जनों को ऐसे सेवा कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। प्रयागराज अपनी दानशीलता एवं अतिथि सत्कार के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध रहा है। वहीं, चीफ डिफेन्स काउंसिल श्री विकास गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज सेवा का कार्य ही सच्ची मानव सेवा है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों में डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी, शशांक शेखर, डॉ. ओमप्रकाश, श्रीमती शास्त्री, मंजू, सुनीता मिश्रा, प्रभंजन, इंजीनियर प्राकाम्य, अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी, प्रकर्ष त्रिपाठी, डॉ. सुयोग पाण्डेय, संकल्प दीक्षित, अंजनी राय, राम अजोर, नागेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Anveshi India Bureau



