Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomePrayagrajगौ गंगा जल जंगल जमीन जन जागरण यात्रा का किया गया शुभारंभ...

गौ गंगा जल जंगल जमीन जन जागरण यात्रा का किया गया शुभारंभ संगम घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

सामाजिक समता संघ एवं भारत विकास परिषद के तत्वाधान में  कार्यक्रम के संयोजक भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में धर्मनगरी प्रयागराज संगम नोज त्रिवेणी से गौ, गंगा जल ,जंगल और जमीन जन जागरण यात्रा का प्रारंभ किया गया इस अवसर पौष पूर्णिमा के दिन संगम घाट पर विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर गौ माता की सेवा का संकल्प लेकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई गई।

इस अवसर पर संयोजक अश्विनी कुमार सिंह पटेल ने कहा कि इस जनजागरण यात्रा के माध्यम से यह संकल्प लिया कि गौ हमारी माता है जिसकी सेवा करना जिसकी संरक्षण करना हमारा कर्तव्य और धर्म है, और गौ और गंगा की अमृत धारा का संरक्षण सनातन धर्म का संरक्षण करना है।

जब गौ माता घर में वास करती थी तो हमारे घर में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता था आज गौ माता हमारे घर से बाहर निवास होने के कारण तमाम तरह की सामाजिक विकृतियों पनप रही है पुनः सामाजिक धार्मिक और भाईचारे का भाव समाज में निर्मित हो ऐसा संकल्प लेते हुए आज यह जनजागरण यात्रा प्रारंभ हो रही है गंगा मैया के निर्मलता अविरलता एवं निरंतर बनी रहे व स्वच्छ रहे यह संकल्प लेकर के लोगों के बीच में जन जागरूकता का कार्य करते हुए इसके महत्व को बताने के लिए यह यात्रा प्रारंभ हो रही है।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह यात्रा संगम से प्रारंभ होकर दशाश्वमेध घाट पर संपन्न हुई और अगले दिन पुनः यह यात्रा प्रारंभ होगी यात्रा में देशभर से आए हुए हजारों श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर गौ ,गंगा ,जल ,जंगल और जमीन की संरक्षण के लिए ,उसकी सेवा के लिए संकल्प लिया, यात्रा में प्रमुख रूप से महाराज दिव्य प्रकाश ,रंगबली पटेल, अंगद पटेल राजेश केसरवानी, राजू ,दिनेश सिंह , अभिषेक विकास तथा अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित होकर संकल्पित होकर यात्रा में सम्मिलित हुए l

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments