Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : माघ मेले में मोनालिसा की छोटी बहन के नाम से...

Prayagraj : माघ मेले में मोनालिसा की छोटी बहन के नाम से मशहूर हुई माही, बेच रही है रुद्राक्ष का माला

संगम नगरी प्रयागराज ने महाकुंभ 2025 में आने वाले साधारण लोगों को पहचान दिलाई है। इसी तरह माघ मेले में मोनालिसा की छोटी बहन के नाम से फेमस माहि इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं।

संगम नगरी प्रयागराज ने महाकुंभ 2025 में आने वाले साधारण लोगों को पहचान दिलाई है। इसी तरह माघ मेले में मोनालिसा की छोटी बहन के नाम से फेमस माहि इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं। मेले में क्रिएटर्स की भीड़ पूरे समय उनके आस-पास घूमते नजर आती है। माही मेले में माला बेचने का काम करती हैं लेकिन इन दिनों मेले में उनकी पहचान मोनालिसा की छोटी बहन के नाम से बनी हुई है।

 

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली माही प्रयागराज की रहने वाली हैं। माहि बताती हैं कि माता-पिता घर पर रहते हैं। ऐसे में घर खर्च चलाने के लिए माघ मेले में माला बेचने का काम शुरू किया। मैने सोचा कि मेले में अलग दिखूंगी तो माला अधिक बिकेगा क्योंकि लोगों को रंग-बिरंगी चीजें आकर्षित करती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ लोग माला खरीदने के बजाय मेरा वीडियो बनाने लगे और माला बिकना बंद हो गया। लोग मेरे मेकअप के कारण मुझे मोनालिसा की छोटी बहन बोलने लगे और मेरा वीडियो कब वायरल हो गया मुझे पता भी नहीं चला।

 

फेमस हुई तो अच्छा लगा कि अब मुझे भी चार लोग अब पहचानेंगे लेकिन ये पहचान मुझे अपना काम नहीं करने दे रही है। जो काम करने आई थी भीड़ की वजह से नहीं कर पा रही हूं। लोग वीडियो तो बना रहे हैं लेकिन माला नहीं खरीद रहे। चारो तरफ से जब लोग भीड़ लगा लेते हैं तो माला खरीदने वाले लोग भी मेरे पास नहीं आ पाते हैं। मेले में मुझे पहचान तो मिली लेकिन घर खर्च चलाने के लिए कोई काम नहीं है। मोनालिसा को तो अपनी मंजिल मिल गई। उम्मीद है कि मुझे भी जल्द मंजिल मिल ही जाएगी।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments