प्रयागराज। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के सभागार में विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय के संयोजन में विद्या भारती द्वारा संचालित प्रयाग महानगर के समस्त विद्यालयों के लगभग 450 आचार्य एवं आचार्या बहनों की बृहद बैठक संपन्न हुई। इसके उपरांत महानगर के समस्त शिशु एवं विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों तथा प्रबंध समितियों की बैठक ज्वाला देवी में आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श करना था।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के अखिल भारतीय महामंत्री देशराज शर्मा, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय एवं प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. रघुराज प्रताप सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।


विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्य अतिथि देशराज शर्मा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह नीति भारतीय मूल्यों पर आधारित आधुनिक शिक्षा को सशक्त करती है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होगा। उन्होंने शिशु वाटिका की महत्ता, शारीरिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर बल देते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्पष्ट कार्ययोजना बनाने का आह्वान किया।
इसी क्रम में क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने विद्या भारती के प्रमुख आयामों एवं आधारभूत विषयों पर प्रकाश डालते हुए आचार्यों को शिक्षण पद्धति में संस्कार और नवाचार के समन्वय हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश सिंह, सुमंत पाण्डेय सहित प्रधानाचार्यगण युगल किशोर मिश्रा, विक्रम बहादुर सिंह, सुरेश तिवारी, दिनेश दुबे, कमलेश मिश्रा, समुद्रगुप्त, अजय मिश्रा, इंद्रजीत त्रिपाठी, दिनेश पाण्डेय, तथा आचार्या बहनें मीना श्रीवास्तव, मीरा पाठक, वेदांती प्रसाद पाठक सहित महानगर के समस्त प्रधानाचार्य, आचार्य एवं आचार्या बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों का परिचय एवं स्वागत प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार शुक्ला ने किया।
Anveshi India Bureau



