Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajउत्थान शम्भूनाथ ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स के संस्थापक अध्यक्ष स्व० डॉ० डी०एन० तिवारी...

उत्थान शम्भूनाथ ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स के संस्थापक अध्यक्ष स्व० डॉ० डी०एन० तिवारी की पुण्यतिथि मनायी गयी

प्रयागराज । उत्थान शम्भूनाथ ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्व० डॉ० दीना नाथ तिवारी की चतुर्थ पुण्यतिथि 3 फरवरी 2026 को श्रद्धा और सम्मान से मनायी गयी। संस्था के प्रांगण में स्पाथित स्व० तिवारी जी की भव्य प्रतिमा पर मल्यार्पण कर विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ एंव हवन किया गया। इस अवसर पर सुन्दर काण्ड का पाठ भी किया गया।

 

 

 

पूजा-पाठ एंव हवन संस्था के सचिव कौशल कुमार तिवारी एंव स्व० तिवारी के सुपुत्र तथा संस्था के प्रबन्ध निदेशक अभिषेक तिवारी ने की। संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती करूणा तिवारी एंव संयुक्त सचिव डॉ० आरती त्रिपाठी तथा अन्य परिजनों ने पूरे कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यकम के अन्त में पण्डित कृष्णदेव मिश्रा एंव उनकी ब्राम्हण मण्डली के साथ 11 बटुकों को भोजन कराया गया।

 

 

संस्था के निदेशक डॉ० आर० के० सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न पूरे कार्यकम में सभी संस्थानों के प्राधानाचार्यों, विभागाध्यक्ष, स्टाफ मेंम्बर तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्व. तिवारी के शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में किये गये योगदान की सराहना करतें हुए उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments