Monday, February 9, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : पूर्व महापौर की फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले...

Prayagraj : पूर्व महापौर की फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले पर एफआईआर, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस तरह की टिप्पणियां करना गहरी साजिश का हिस्सा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस तरह की टिप्पणियां करना गहरी साजिश का हिस्सा है। कोतवाली थाना पुलिस ने शैलेश श्रीवास्तव नाम से चल रही फेसबुक आईडी के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की मीडिया सलाहकार पूनम अग्रवाल ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के फेसबुक पेज पर 3.57 लाख फॉलोअर्स हैं। ऐसे ही इंस्टाग्राम और एक्स पर भी लाखों फॉलोअर्स हैं।

पिछले दो-तीन दिन में शैलेश श्रीवास्तव नाम की फेसबुक आईडी से पूर्व महापौर की विभिन्न फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इस आईडी के एड्रेस सेक्शन में महाराष्ट्र (पुणे) और इलाहाबाद अंकित है। हालांकि, आईडी लॉक होने की वजह से विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए कई टीमों का गठन किया है।

 

मंत्री नंदी पर हमले मामले में चल रही है सुनवाई

 

एफआईआर में बताया गया कि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के पति कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर 12 जुलाई 2010 को आरडीएक्स रिमोट बम से प्राण घातक हमला किया गया था। घटना में सिविल गनर समेत दो लोगों की मृत्यु हुई थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सुनवाई बिल्कुल अंतिम चरण में है। इस संवेदनशील समय पर टिप्पणियों की गहन विवेचना की आवश्यकता है। आशंका जताई गई है कि यह मुकदमे के आरोपियों पर संभावित कार्रवाई की वजह से सुनियोजित षड्यंत्र हो सकता है।

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments