कौशाम्बी। नेशनल एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन (NAWA) के पदाधिकारियों ने आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य माननीय जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल तथा माननीय पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार से मिले और उन्हें संगठन के आगामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर NAWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट दीपक कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज़ेबूल अहमद खान, महासचिव एडवोकेट गुरु प्रसाद गुप्ता, सिविल आर्मी विंग से राष्ट्रीय सूचना एवं प्रचार-प्रसार मंत्री नफीशूल हसन, जिला अध्यक्ष शेर मो, जिला प्रभारी संग्राम सिंह, जिला महिला प्रकोष्ठ की अनुराधा सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिवक्ता सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अधिवक्ता सदस्य डॉ. वी. के. शर्मा, राहुल, अभिनय, महेंद्र, लक्ष्मी नारायण, अनूप, सुमित त्रिपाठी, ओम तथा मीडिया प्रभारी सलमान सहित अनेक साथी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं सामाजिक सरोकारों से अवगत कराया।
इसके उपरांत एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा सुनियोजित कार्यसूची तैयार की गई। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। अंत में बैठक का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण एवं संगठनात्मक हुंकार के साथ किया गया।
Anveshi India bureau



