Sunday, February 8, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : मऊआइमा में मिली युवती की लाश की हुई शिनाख्त, प्रतापगढ़...

Prayagraj : मऊआइमा में मिली युवती की लाश की हुई शिनाख्त, प्रतापगढ़ से लाकर फेंका गया था शव

मऊआइमा में शुक्रवार को ग्राम भवानीगढ़ गोवर्धनपुर में नहर पटरी पर मिली युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है। प्रतापगढ़ में हत्या करने के बाद शव छिपाने के लिए यहां फेंका गया था।

मऊआइमा में शुक्रवार को ग्राम भवानीगढ़ गोवर्धनपुर में नहर पटरी पर मिली युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है। प्रतापगढ़ में हत्या करने के बाद शव छिपाने के लिए यहां फेंका गया था। भाई की शिकायत पर पुलिस ससुरालियों की गिरफ्तारी के लिए प्रतापगढ़ रवाना हो गई है।

मृतका के भाई सुनील कुमार मिश्रा ग्राम मैलहा बहरिया निवासी ने बताया कि उसकी बहन मुस्कान मिश्रा (22) की शादी तीन साल पहले प्रतापगढ़ में रानीगंज के ग्राम बरहदा निवासी धीरज कुमार मिश्रा के साथ हुई थी। अतिरिक्त दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने बहन मुस्कान मिश्रा की हत्या कर शव मऊआइमा क्षेत्र में छिपाने के लिए नहर पटरी पर फेंक दिया था। थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी गई है। मऊआइमा पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए रानीगंज रवाना हो गई है।

गले और कमर के पास मिले थे चोट के निशान

मऊआइमा थाना क्षेत्र के गांव भवानीगढ़ सभा हटिया और गोवर्धनपुर से बहरिया जाने वाले मार्ग के निकट शारदा सहायक नहर की पटरी पर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का शव देखा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव, मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे थे। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवती की हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। युवती गुलाबी रंग की टी शर्ट, नीले रंग की जींस और पैर में मोजे पहने थी। उसकी कलाई पर कलावा भी था। उसके गले और कमर के नीचे चोट के निशान मिले हैं।

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments