Prayagraj News : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में विसर्जित की गईं। उनके पुत्र जय पवार अस्थि कलश हाथ में लेकर एयपोर्ट से नंगे पैर संगम पहुंचे। विधि-विधान से पूजन कर अस्थियां त्रिवेणी में विसर्जित कीं। उनके साथ पत्नी समेत पारिवारिक सदस्य और कुछ खास रिश्तेदार मौजूद रहे।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में विसर्जित की गईं। पुत्र जय पवार और बहू समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज पहुंचे। जय पवार ने विधि-विधान से पूजन और रस्मों को पूरा करने के बाद त्रिवेणी में अस्थियों को विसर्जित किया। जिला प्रशासन की ओर से संगम तट पर विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम किया गया।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां संगम में विसर्जित, परिजनों के साथ कलश लेकर प्रयागराज पहुंचे पुत्र जय
पुणे से प्रयागराज एयपोर्ट पहुंचे जय पवार यहां से हाथ में कलश लेकर नंगे पांव संगम तट पर पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी के अलावा अभिषेक बोके, रणजीत पंवार, दीप्ति घाटगे, अभिजीत पवार, राजकुमार भाले, रामचंद्र चोबे (पीएसओ), नीता पाटिल, शेरिन वर्गीस आदि रहे। एनसीपी के स्थानीय नेता भी कलश यात्रा में शामिल हुए। प्रयागराज एयपोर्ट पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं ने आगवानी की और सड़क मार्ग से संगम तट पर लेकर पहुंचे। घाट पर पूजन के बाद जेटी के माध्यम से संगम में अस्थियां विसर्जित की गईं।
28 जनवरी को प्लेन दुर्घटना में हुई थी मौत
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती एयरपोर्ट पर 28 जनवरी को प्लेन हादसे में निधन हो गया था। उनके साथ हो अन्य पायलटों की भी जान चली गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को एनसीपी नेता विधायक दल का नेता चुन लिया। सुनेत्रा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
Courtsyamarujala.com



