प्रयागराज सेवा समिति के दारागंज स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना समिति की रविवाद को हुई बैठक में अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्देशक नीरज पांडेय पर नाराजगी जाहिर करने के साथ उन्हें समाज से बहिष्कृत करने की मांग की गई।
फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी रोष व्याप्त है। प्रयागराज सेवा समिति के दारागंज स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना समिति की रविवाद को हुई बैठक में अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्देशक नीरज पांडेय पर नाराजगी जाहिर करने के साथ उन्हें समाज से बहिष्कृत करने की मांग की गई।
समिति के अध्यक्ष भक्त राज पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से मांग की कि मनोज बाजपेयी और नीरज पाण्डेय को ब्राह्मण समाज से बहिष्कृत किया जाए। आरोप लगाया कि इस फिल्म के माध्यम से ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की साजिश की गई है। प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बहिष्कार की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इन पर कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई अन्य ऐसी गलती न करे।
पार्षद अनुपमा पांडेय ने इसे गहरी साजिश करार दिया। कहा कि जो समाज सनातन एकता की बात करता है, उसी के खिलाफ ऐसी फिल्म बनाना संदेह पैदा करता है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की। बैठक में डा. अजय द्विवेदी, दिलीप मिश्रा, विकास मिश्रा, योगराज शास्त्री, सुनीता अवस्थी, मनोज मिश्रा और डॉ. राजश्री पांडेय आदि ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जताई।
Courtsyamarujala.com



