Monday, February 9, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर का पेड़ से लटकता मिला शव,...

Prayagraj : सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर का पेड़ से लटकता मिला शव, सुसाइड नोट लिखकर बृहस्पतिवार से थे लापता

Prayagraj Crime News : उधार के 57 लाख रुपये न मिलने से परेशान सिक्योरिटी गॉर्ड कंपनी के सुपरवाइजर ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। शव पुराने नैनी पुल के नीचे स्थित एक पेड़ की डाल से लटकता मिला। वह बृहस्पतिवार से ही लापता था। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस और परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे। रविवार की रात उनका शव लटकता देखा गया।

बृहस्पतिवार सुबह घर से निकले कौंधियारा निवासी सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर राकेश मिश्रा उर्फ गुड्डू का शव रविवार को रात में यमुना पुल के पास एक पेड़ से फंदे में लटकता शव मिला। उनकी बाइक से बृहस्पतिवार को उनका मोबाइल, आईडी कार्ड व सुसाइट नोट मिला था। इसमें उन्होंने उधार दिए हुए 57 लाख रुपये वापस न मिलने की बात लिखी थी। हालांकि पुलिस उनके मोबाइल की रिकार्डिंग व सीडीआर निकलवाकर जांच में जुटी हुई थी।

कौंधियारा निवासी राकेश मिश्रा उर्फ गुड्डू पुत्र स्व. बद्रीनाथ बृहस्पतिवार सुबह घर से गंगा प्रदूषण इकाई नैनी-1 में स्थित माडर्न वीर रेस सिक्योरिटी फोर्स कार्यालय में गार्ड की ड्यूटी चेक करने पहुंचे थे। यहां पर वह अपनी बाइक खड़ी कर डिग्गी में मोबाइल, आईडी कार्ड व सुसाइड नोट रखकर कहीं चले गए। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी खोजबीन करते हुए गंगा प्रदूषण इकाई पहुंचे। यहां उनकी बाइक की डिग्गी में सुसाइड नोट देखकर सभी परेशान हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ही मिला था सुसाइड नोट

शुक्रवार को नदी में गोताखोरों को भी तलाश के लिए उतारा गया था, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सुसाइट नोट में उन्होंने उधार दिए हुए 57 लाख रुपये न मिलने को लेकर परेशान होने की बात लिखी थी। साथ ही इसकी रिकार्डिंग अपने मोबाइल में होने की भी बात लिखी थी। पुलिस मामले की जांच करते हुए मोबाइल की सीडीआर व लॉक खुलवाकर उसमें मौजूद रिकार्डिंग की जांच में जुटी थी। इसी बीच रविवार को रात करीब 10.30 बजे उनका शव पुराने यमुना पुल के नीचे एक पेड़ में फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में लगातार लापरवाही कर रही थी। बृहस्पतिवार को ही पुलिस को सुसाइड नोट दे दिया गया था। इसके बाद भी पुलिस उनकी खोजबीन पर लापरवाह बनी हुई थी।

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments